संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिंटो हॉल भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ डिंडौरी जिले से भी बैठक में भाजपा सदस्य हुए शामिल

चित्र
मिंटो हॉल भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ         डिंडौरी जिले से भी बैठक में भाजपा सदस्य हुए शामिल डिंडौरी/ मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक-मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित की गई..!  बैठक में प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश सहप्रभारी पंकजा मुंडे, मंडला लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिले के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू जिले के महामंत्री जय सिंह मरावी सहित प्रदेश के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ नेतागण बैठक में उपस्थित रहे..। डिंडौरी से एमपी बांवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर

नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी में मिला एक नवजात शिशु , नवजात बच्चे का एक हाथ पूरा नहीं है

चित्र
  नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी में मिला एक नवजात शिशु             नवजात बच्चे का एक हाथ पूरा नहीं है नौरोजाबाद / उमरिया (मध्यप्रदेश) नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी में एक नवजात शिशु मिला हैं , यह बच्चा पाली के दफाई निवासी महिला रमा बाई कोल जो अपने पति के साथ छादा कला अपने मायके से अपने ससुराल पाली दफाई जा रही थी जैसे रमा बाई जोहिला नदी के ऊपर पुल के पास पहुंची उसे एक बच्चे के रोने की आवाज आयी जब रमा बाई अपने पति के साथ जा कर देखा तो एक नवजात बच्चा दिखा जो लड़का था जो करीब एक या दो दिन का लग रहा है बच्चे का बाये हाथ कुहनी के नीचे से अंग नहीं है, बच्चे के का हाथ का पूरा विकास नहीं हो पाया था, शायद ऐसी वजह से कोई इस बच्चे को लावारिश छोड़ गया, बाकी बच्चा पूरी तरह से ठीक है, रमा बाई ने इस नवजात बच्चे को नौरोजाबाद पुलिस के हवाले कर दिया जिसे नौरोजाबाद पुलिस ने अपराध कायम कर नवजात बच्चे को जिला चिकित्सालय आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया हैं..! पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं..!

डिंडौरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयसिंह मरावी को भाजपा जिलामहामंत्री नियुक्त किया गया

चित्र
डिंडौरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयसिंह मरावी को भाजपा जिलामहामंत्री नियुक्त किया गया   डिंडौरी/मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने डिण्डौरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयसिंह मरावी को भाजपा जिलामहामंत्री नियुक्त किया है ।  जयसिंह मरावी जी के जिला महामंत्री नियुक्ति पर जिले के सभी वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ , श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है..। डिंडौरी से एमपी बांवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर

भगवान बिरसामुण्डा जनजातिय गौरव दिवस हेतु डिंडौरी भाजपा जिला कार्यालय में बैठक सम्पन्न, जनजाति समाज के लिए हमेशा अग्रसर हमारी भाजपा की सरकार - सम्पतिया उईके

चित्र
  भगवान बिरसामुण्डा जनजातिय गौरव दिवस हेतु डिंडौरी भाजपा जिला कार्यालय में बैठक सम्पन्न जनजातिय समाज के लिए हमेशा अग्रसर हमारी भाजपा की सरकार - सम्पतिया उईके  डिंडौरी/मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडौरी में भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके उपस्थित रही, साथ ही मंच पर अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण किया गया। जिले की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने राज्यसभा सांसद व मुख्य अतिथि सम्पतिया उईके व अजजा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती का शाॅल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।  मुख्य अतिथि सम्पतिया उईके ने जनजातिय वर्ग को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान बिरसामुण्डा की जंयती मे मनाने हमारे नरेन्द्र मोदी जी भोपाल आ रहे है। इससे पूर्व मे भी वीर शंकर शाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह आये थे और आदिवासियों के लिए 18 महत्वपूर्ण योजनाऐं प्रारंभ की। आगे उन्

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बने महेश सिंह धूमकेती

चित्र
  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बने महेश सिंह धूमकेती डिंडौरी/मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने देर रात मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें डिंडोरी से पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं आदिवासी नेता महेश सिंह धूमकेती  को नियुक्त किया गया है।         महेश सिंह धूमकेती को जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की। डिंडौरी से एमपी बांवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर