संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहपुरा वन अमले ने पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रैक्टर

चित्र
 शहपुरा  वन अमले ने पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रैक्टर      ग्राम धिरवन कला में पकड़ा शहपुरा/डिंडौरी (मध्यप्रदेश) शहपुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा राजेंद्र सिंह परस्ते ने जानकारी ने बताया की उमरिया रोड में स्थित ग्राम धिरवन कला में रात्रि गश्ती के दौरान रात्रि 1 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति लकड़ियां काटकर ट्रैक्टर से परिवहन कर रहा है तभी अनुविभागीय अधिकारी वन आर एल परस्ते के मार्गदर्शन में  वन परीक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने अपने वन अमले को बुला घेराबंदी कर उक्त ट्रैक्टर को पकड़ा जिसमें ट्रैक्टर क्रमांक mp54a9620 को अवैध लकड़ी परिवहन करते पकड़ा ट्रैक्टर कनछेदी सिंह तेकाम पिता भादू सिंह तेकाम निवासी धिरवन कला का था मौके पर ड्राइवर अवध सिंह आर्मो पिता सेम सिंह आर्मो फरार हो गया था जिसके बाद मौके से लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को शहपुरा कार्यालय लाया गया जहाँ पर अभी जांच चल रही है कि लकड़ी कहा से लाई गई है और कितने चट्टा है कार्यवाही के दौरान डिप्टी रेंजर हिमत्त सिंह धुर्वे, बीट प्रभारी हम्मी लाल कुरचे,अनुराधा नामदेव, ब्रजमोहन कुशवाहा ,विकाश सोनवानी,राजेश श्रीवास्तव मौजद रहे..! डिंडौरी से एमपी बाँवन

नवोदय विद्यालय डिंडौरी की गणित शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

चित्र
नवोदय विद्यालय डिंडौरी की गणित शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान डिंडौरी (मध्यप्रदेश)  जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडौरी मध्य प्रदेश की शिक्षिका सुनीता गुप्ता पीजीटी गणित  को शिक्षा मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से  राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |  यह पुरस्कार शिक्षकों को उनके शिक्षा शास्त्र में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिए दिया जाता है | वर्ष 2019 में देश भर से 24 शिक्षकों को यह पुरस्कार मिला  है  जिसमें से नवोदय विद्यालय समिति की श्रेणी में यह पुरस्कार सुनीता गुप्ता को दिया गया है | केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा उन्हें लैपटॉप आईसीटी  आईसीटी आईसीटी के रजत पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| वे विगत कई वर्षों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें गणितीय दृष्टिकोण व अभिरूचि उत्पन्न करने के लिए सराहनीय योगदान करती रही हैं। कोरोना काल में विद्यालयीन गतिविधियाँ निष्क्रिय थी| ऐसे कठिन समय में सुनीता गुप्ता ने सूचना संचार तकनीक का बेहतरीन उपयोग करते हुए जिय

प्रदेश मंत्री का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओ की ली बैठक किया, में में चर्चा की

चित्र
शहपुरा में भाजपा प्रदेश मंत्री का जोरदार  स्वागत कार्यकर्ताओ की ली बैठक शहपुरा/डिंडौरी (मध्यप्रदेश) शहपुरा नगर में आज प्रदेश मंत्री केशव भदौरिया का नगर आगमन हुआ , इस दौरान भाजपा कार्यकताओ के द्वारा जोरदार स्वागत किया, इसके बाद बैठक का आयोजन किया, बैठक की शुरुआत में जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बैठक के विषय के बारे में बताया,बूथ विस्तारक और समर्पण निधि के बारे में जानकारी दी,इसके बाद प्रदेश मंत्री केशव भदौरिया ने बैठक को संबोधित किया जिसमें उन्होंने संगठन के बारे में बताया बूथ विस्तारक योजना के बारे में बताया साथ ही बताया कि यह योजना मध्य प्रदेश में सफल रहा ,बैठक की अगली कड़ी में समर्पण निधि के बारे में चर्चा की गई ,कार्यक्रम का आभार मण्डल अध्यक्ष घनशयाम कछवाहा ने व्यक्त किया। इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,जिला महामंत्री जय सिंह मरावी,cs भवेदी पूर्व विधायक,जितेंद्र चंदेल जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी,संतोष साहू पूर्व जिला महामंत्री,मण्डल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा,अनूप गुप्ता जिला सह मीडिया प्रभारी,गिरजा कारपेंटर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,थानी सिंह धुर