डिंडौरी जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण को लेकर अभियान शुरू

 जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और कोरोना वालेंटियर्स का भी लगातार टीकाकरण में मिल रहा सहयोग

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

 डिंडोरी जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान में जोर शोर से चल रहा है टीकाकरण का कार्य , इसी क्रम में डिंडौरी में आज भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत, नगर परिषद डिंडोरी उपाध्यक्ष श्री महेश पाराशर, श्री जयसिंह मरावी, श्री आशीष वैश्य, श्रीमती सुशीला मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवीजन टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण करा रहे हैं। 

उन्होंने इस दौरान टीकाकरण में जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए टीकाकरण केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में श्री संतोष कुमार और श्रीमती इतवरिया बाई को टीकाकरण केंद्र में लाकर उनका वैक्सीनेशन कराया।

        उल्लेखनीय है कि जिले में दोपहर 1:00 बजे तक कुल 2,240 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 

वैक्सीनेशन का कार्य अभी निरंतर जारी है।


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर


इस वेबसाईट में विज्ञापन हेतु संपर्क करें..
Comment करें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

20 अगस्त को विधालयों में रहेगा अवकाश

डिंडौरी :- कृषि यंत्र हेतु आवेदन आमंत्रित , Mp52News