सभी मतदान केंद्रों में भाजपा जिला डिंडौरी ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

              भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडौरी में एकात्म मानववाद के रचयिता महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की के लिए चित्र पर तिलक बंधन कर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई ,

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि जैसा जीवन भगवान कृष्ण का था वैसा ही कुछ मिलता जुलता दीनदयाल जी का जीवन था। भगवान कृष्ण का लालन पालन भी अपने माता एवं पिता से दूर यशोदा मां के सानिध्य में हुआ था। वैसे ही दीनदयाल जी का लालन पालन भी उनके नाना-नानी मामा-मामी के परिवार में हुआ  जब दीनदयाल जी ढाई वर्ष के थे तब ही उनके माता- पिता दिवंगत गए थे। अनेक कष्ट सहन करते हुए  दीनदयाल उपाध्याय जी ने कठिन परिश्रम  करके शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। कानपुर में शिक्षा के दौरान अपने सहपाठी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए। वही पर परम पूजनीय आद्य सरसंघचालक हेडगेवार जी तथा वीर सावरकर जी मिलना हुआ । संघ के तृतीय वर्ष करने के पश्चात आप प्रचारक बन गए और देश के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रचारक रहे। जब जनसंघ की स्थापना का विचार आया।

 बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि एकात्म मानव दर्शन में मनुष्य को शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समुच्चय कहा गया है। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिये कि जिससे शरीर , मन, बुद्धि और आत्मा इन चारों का आनंद हो। मनुष्य जीवन के चारो पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति हो सकें।

वही बैठक को वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिन सिद्धांतों का प्रतिपादन भारतीय राजनीति में किया है  उन्हें क्रियान्वयन करने का काम पूरे राष्ट्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने और राज्य में शिवराज सिंह की सरकार ने किया है तथा लगातार जारी है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं आभार जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने व्यक्त किया ।। कार्यक्रम में उपस्थित  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल मार्केट में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया।

  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता कैलाश चंद जैन, अशोक अवधिया, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, पूर्व जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मंत्री सपना जैन, जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट नीरज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर,  जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छाबड़ा, पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह राठौर, योगेश सरैया, अशोक बनवासी, देवेंद्र पांडे, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, गामू सिंह परमार, प्रेम सिंह धुर्वे, भीखम सिंह धुर्वे, भागीरथ उरेती, स्वप्निल छैतीजा, पीतांबर पाराशर, राजू बनवासी, बालकृष्ण नंदा सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।


पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय रसोई में की राशि जमा

भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता पित्र पुरुष मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल जी के जन्म जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में अंतोदय मिशन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में  संचालित दीनदयाल अंतोदय रसोई ग्रह नगर पंचायत डिंडोरी को अंतिम छोर में बैठे व्यक्तियों के भोजन हेतु जिला के भा जा पा मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी मंडल के महामंत्री चंद्रशेखर नायक वार्ड नंबर 6 के पार्षद एवं भाजपा नेता पुरुषोत्तम विश्वकर्मा  मंडल कार्यालय मंत्री देवेंद्र पांडे ने  नगर पंचायत के कोष में राशि जमा कराई।



डिंडौरी से एमपी वांवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर


इस वेबसाइट में विज्ञापन हेतु संपर्क करें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती