भाजपा डिंडौरी ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

डिंडौरी / मध्यप्रदेश 

  डिण्डौरी :- भारतीय जनता के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे सेवा और समर्पण अभियान के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय डिण्डौरी मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया एवं आयुष्मान कार्ड बनाने वाले सीएससी सेन्टर एवं लोकसेवा केन्द्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। 

स्वास्थ्य शिविर मे वृद्वजनों को जनरल चैकअप की गई जिसमें ब्लडप्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबीन, ब्लडगु्रप, ऑखों की जॉच इत्यादि चेकअप किया गया उक्त कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, पूर्व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला कार्यक्रम सहप्रभारी आशीष वैश्य, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पार्षद कुंवरिया मरावी, अशोक सरैया, आईटी सेलसंयोजक पवन शर्मा, कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रमेश मरावी व स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित कार्यकर्ता एवं आमजन सहित उपस्थित रहें।

प्रभात साहू का किया स्वागत**
 डिण्डौरी :- महाकौशल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभात साहू का भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के निवास पर आगमन हुआ जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने उनका बीरन माला एवं बैगानी पगड़ी के साथ स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होने पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की एवं सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, हरीश साहू, पवन शर्मा, के.एस. राजपूत, पवन साण्डया, अब्दुल बारी, बालकृष्ण नंदा सहित कार्यकर्तागण मोजूद रहें।


डिंडौरी से एमपी बांवन डॉटनेट की खबर


इस वेबसाइट में विज्ञापन हेतु संपर्क करें..
Comment करें, 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिंडौरी :- मां तुझे प्रणाम योजना हेतु युवक व युवतियों से आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित , Mp52News.Net

डिंडौरी :- नवोदय विद्यालय डिंडौरी में कक्षा 06वी रिजल्ट हुआ घोषित , Mp52News.Net

डिंडौरी :- कृषि यंत्र हेतु आवेदन आमंत्रित , Mp52News