100 करोड़ टीकाकरण होने पर भाजपा डिंडौरी ने स्वास्थ्यकर्मियों का किया सम्मान , Bjp Dindori

 100 करोड़ टीकाकरण पूर्ण होने पर डिंडौरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान 

उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी के वैक्सीनेशन सेंटर में स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य सहयोगियों का गमछा एवं स्कार्फ पहनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया*। 


डिंडौरी /मध्यप्रदेश

  विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे कोविड-19 के विरूद्व विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोर्चा संभालते हुए अप्रेल 2020 मे ही वैक्सीन टास्क फोर्स का गठन किया तथा एक साल से भी कम समय मे एक नही दो स्वदेशी टीका विकसित किये और यह वैक्सीन हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण ही संभव हो सका है। हमारा देश पहले टीकों के लिए दशकों तक इंतजार करता था लेकिन अब भारत कोविड-19 टीका के लिए सम्पन्न है और रिकार्ड समय मे 100 करोड़ लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड-19 टीकाकरण 100 करोड़ डोज लगाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिको, स्वास्थ्यकर्मियों एवं टीकाकरण में लगे सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की और उनका सम्मान करने का आव्हान किया।

इसी कड़ी मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व मे सभी मण्डलों मे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य का स्वागत सम्मान किया जा रहा है। डिण्डौरी मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी मे डाॅक्टर्स, नर्सेस, स्वाथ्यकर्मियों एवं अन्य को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि जब देश में कोरोना बीमारी तेजी से फैल रही थी तब स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने लोगों को सुरक्षित करने मे दिन रात एक कर दिया। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे वैज्ञानिक अनुसंधान को गति मिली है जिसके परिणामस्वरूप भारतीय वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत करके स्वदेशी वैक्सीन बनाने का महत्वपूर्ण काम किया।  आज विश्व मे सबसे तेज 18 वर्ष से अधिक के लोगों को 100 करोड़ से अधिक को मुफ्त में टीका लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। 

इस मौके पर उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र में अपनी सेवाऐं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। वैक्सीनेशन केन्द्र में उपस्थित अनुसुईया उईके, डाॅ.अश्वनी श्याम, उर्मिला मरावी, रोशनी धुर्वे, रत्नेश नामदेव, कविता सलामे, महेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप भवेदी, प्रदीप बर्मन, रघुनंदन मरावी, श्रीमति मुक्ता चैकसे, श्रीमति अनुपमा नामदेव, कामिनी पटेल, सीमा वर्मा, सरस्वती बशेष, ललिता धुर्वे, रीतेश भील, अजेश गवले का गमछा व स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया गया।


 इस सम्मान समारोह मे भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला सहमीडिया प्रभारी महेशसिंह धूमकेती, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, मोहन सिंह राठौर, नंदकिशोर उचेहरा, अमनीपिपरिया सरपंच ऊषा मरावी, गामूसिंह परमार, पीताम्बर पाराशर, बालकृष्ण नंदा, अभिषेक मिश्रा, मदन मरावी, श्रवण उईके सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।



डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती