सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा ने किया प्रबुद्वजनों की संगोष्ठी

मोदी सरकार में राष्ट्रवाद एवं एकात्म मानववाद का समावेश- आशीष दुबे

डिंडौरी/ मध्यप्रदेश
जनता पार्टी जिला डिंडौरी द्वारा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रबुद्वजनों की संगोष्ठी आहूत की गई, जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे प्रदेश मंत्री आशीष दुबे उपस्थित रहें। 
इस कार्यक्रम के शुरुआत में मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण किया गया। जिले की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष दुबे का शाॅल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आशीष दुबे ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रबुद्वजनों की संगोष्ठी में जिले के प्रबुद्वजनों को मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज की सेवा के साथ देश की आन, बान और शान बनाये रखने मे कोई कसर नही छोड़ी है। उनका प्रारंभिक जीवनकाल सघर्षो से भरा रहा है और आज देश की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। उन्होने दृढ़संकल्पित होकर पंूजीवाद और परिवारवाद को छोड़कर राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद का रास्ता अपनाया है। प्रधानमंत्रित्व काल मे मोदी जी ने कठोर से कठोर निर्णय लिए है परन्तु उनके सुखद परिणाम आज दिखाई दे रहे है। कोरोना जैसी महामारी के प्रवेश करते ही लाॅकडाउन का निर्णय करके देश के आम जन-जीवन को बचाने का काम किया है और साथ ही स्वदेशी निःशुल्क वैक्सीन लगवाकर जनता के स्वास्थ्य की रक्षा की है। उन्होने आगे मोदी जी के 20 वर्ष के कार्यकाल के बारे मे विस्तार से बताया।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि आज देश का नेतृत्व मोदी सरकार कर रही है जो विश्वपटल पर सबसे लोकप्रिय नेता की छवि दिखाई दे रही है। मोदी सरकार के द्वारा गरीबो को आवास, महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को स्वरोजगार के साथ ही हर घर को बिजली, स्वच्छ पेयजल, निःशुल्क आनाज वितरण, निःशुल्क ईलाज आदि जनहितैषी कार्य किये जा रहे है। उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया।
 सर्वप्रथम संगोष्ठी मे मुख्यअतिथि को संगठनात्मक वृत रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत बताया कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत मोदी जी के जन्मदिवस 17 सिंतम्बर से लेकर आज दिनाॅक तक देवतुल्य, कर्मठ एवं सेवाभावी कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहें है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यक्रम स्वच्छता अभियान, नमो उपवन मे 71 पौधरोपण करना, दिव्यांगजनों को क्रत्रिम उपकरण वितरण, 71 मंदिरों एवं नदियो का सफाई अभियान, 71 मंदिरो मे हनुमान चालीसा का पाठ, जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, युवामोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, टीकाकरण महाअभियान मे सहयोग आदि सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किये गये है। उन्होने आगे कहा कि समाज के दिव्यांगजन, निर्धन एवं पिछड़े लोगो की जिंदगी को आसान बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है। मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं आभार कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को ने व्यक्त किया। 
उक्त संगोष्ठी मे मंच पर प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, केदार बिलैया, कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, महेश सिंह पाराशर, मनोहर सिंह ठाकुर, राजेन्द्र पाठक, डाॅ.ओमकार चंदेेल, जयसिंह मरावी, प्रीतम मरावी, इन्द्रावती धुर्वे, तेजलाल गोप सहित अतिथिगण मोजूद रहें साथ ही भाजपा जिलामंत्री राजेन्द्र दुबे, मोहन मरावी, कीर्ति गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चैरासिया, राजकुमार मोंगरे, सुशील राय, घनश्याम कछवाहा, वीरेन्द्र साहू, अनिल साहू, नरवदिया मरकाम, कुंवरिया मरावी जिला मीडिया सहप्रभारी अनूप गुप्ता, आईटी.सेल संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक आशीष वैश्य, अरविंद तिवारी, ओमप्रकाश ठाकुर रामगोपाल साहू, रामचरण साहू, डाॅ. पी.एस. चंदेल, जे.पी. गर्ग, आर.एस. शर्मा, वी.एल. पटेल, डाॅ. पी.एल.नामदेव, प्रकाश अग्रवाल, जे.एस. मरकाम, शिवकुमार तिवारी, पी.डी. बछलहा, आर.के. पचैरी, डी.पी. पाराशर, पीताम्बर झा, जयसिंह सरैया, चन्द्रशेखर नायक, मदन परस्ते, नीरज मुझवार, अविनाश छावड़ा, रामानुज राव, केशवप्रसाद तिवारी, तीरथ प्रसाद साहू, प्रसाद दास टांडिया, मोहन सिंह राठौर, कुंजन नंदेहा, आशीष सोनी, घनश्याम साहू, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा,रामलाल रजक, धोबीसिंह परस्ते, गामूसिंह परमार, देवेन्द्र पाण्डे, राजेन्द्रपाल कुशराम, प्रमोद साहू, शम्भू बरकड़े, ऋतुराज टांडिया, रामकृष्ण यादव, संतोष मार्को, शम्भू बरकड़े,  राहुल रैकवार, पीताम्बर पाराशर, भददूसिंह मौहारी, रमेशसिंह राठौर, पवन साण्डया, शंकर भदौरिया, डाॅ. धर्मेन्द्र जैतवार, रज्जूदास, रोशनदास सारीवान, माधीलाल साहू, शैलेन्द्र सिंह, सुभाष मरावी, ईतवारीलाल यादव, घनश्यामप्रसाद शिवहरे, चमरसिंह पूषाम, चन्द्रसिंह उईके, अमृतलाल मरावी, प्यारेसिंह मार्को, गंगूदास सारीवान, कोमल यादव, राजकुमार जोगी, रायसिंह मरावी, मायाराम यादव, जनक गौतम, मानसिंह ठाकुर, द्वारका ठाकुर, आंनद कुमार, गजेन्द्र प्रसाद गौतम, राकेश धुरैया, गणेश गौतम, शंकर सिंह मरावी, अशोक संत, तितरालाल मार्को, सोहन बर्मन, विनोद गुप्ता, कोमल, जयसिंह मार्को, कुबेरसिंह चंदेल, गुलाब राठौर, काशी जयसवाल, तुलसीराम, भौला, दुर्गाप्रसाद सरैया, धनीराम सरैया, नारायण प्रसाद, हरीदास, कृष्णसिंह, अशोक कुमार साहू, दशरथ वनवासी, राजकुमार राठौर सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।




डिंडौरी से एमपी बांवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर




विज्ञापन :- वीडियो देखें - वनग्राम गढ़ी जिला-डिंडौरी /मध्यप्रदेश
इस Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें ,




इस वेबसाईट में विज्ञापन हेतु संपर्क करें 
नीचे Comment करें..



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती