डिंडौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू लड़ेंगे शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव 


डिंडौरी/मध्यप्रदेश

डिंडौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले हैं। मूलत: शहपुरा विकासखंड के करौंदी निवासी युवा पत्रकार भीमशंकर साहू पत्रकारिता के साथ सामाजिक गतिविधियों में हमेशा से सक्रिय रहे हैं। वे हरदम आम जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं और मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं। 

पत्रकार भीमशंकर साहू ने बताया कि पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। जिससे वे अपने गांव व क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कर समुचित विकास कर सकें। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पत्रकार भीमशंकर साहू शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाले हैं। 


अब देखना दिलचस्प होगा क्या पंचायत चुनाव में जीत इस बार युवाओं के हाथ सौपेगी जनता..! 


 डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिंडौरी :- गुप्ता परिवार ने नर्मदा मे किया साफ सफाई दिया स्वच्छता का संदेश , Mp52News

डिंडौरी :- मां तुझे प्रणाम योजना हेतु युवक व युवतियों से आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित , Mp52News.Net