डिंडौरी भाजपा की जिला बैठक आज* ,

 डिंडौरी भाजपा की जिला बैठक आज*

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

    भारतीय जनता पार्टी डिंडौरी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए  बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार, जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में *स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30 दिसंबर को समय 11:30 बजे अति आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी मैं आयोजित की गई है जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व स्वस्थ बालक,बालिका स्पर्धा कार्यक्रम की संभागीय प्रभारी अश्वनी परांजपे  उपस्थित रहेंगी।  

      उक्त बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम अंतर्गत जिला एवं मंडल के 21 कार्यकर्ताओं की  टोली सादर अपेक्षित है।


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



इस वेबसाइट में विज्ञापन हेतु संपर्क करें comment करें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती