बरौदी के घाट पर दो कारो में हुई जोड़दार टक्कर, एक घायल

 बरौदी के घाट पर दो कारो में हुई जोड़दार टक्कर

एयर बैग्स खुलने से टला बड़ा हादसा

शहपुरा /डिंडौरी (मध्यप्रदेश)

आज सोमवार की दोपहर शहपुरा -उमरिया मार्ग 05 किलोमीटर दूर ग्राम बरौदी के घाट के मोड़ पर खबर आई,  जहाँ दो कारे आपस मे टकरा गई, जिसमे एक वाहन उमरिया की ओर से आ रही थी दूसरी गाड़ी विपरीत दिशा यानी कि शहपुरा की ओर से आ रही थी जो कि बरौदी के घाट पर दोनों की आपस मे जोड़दार भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक वाहन का पहिया ही गाड़ी से अलग हो गया साथ ही दोनों गाड़ी को भारी नुकसान हुआ है..!
इस घटना में एक महिला समेत एक अन्य को चोटे आई है जिसे उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा ले जाया गया है जहाँ इनका इलाज जारी है ..!

आपको बताना चाहेंगे कि दोनों वाहन में जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन के एयरबैग्स खुल गए थे और वाहन चालक भी सीटबेल्ट लगाए हुए थे जिससे वाहन में बैठे लोगों को ज्यादा नुकसान नही पहुँचा सका, हालांकि एक महिला को चोट आई है, और वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं ..!

इस स्थान अक्सर सड़क हादसे देखने को मिलते हैं , यहां अंधा मोड़ होना और कोई भी चेतावनी बोर्ड न होना भी सड़क हादसे का एक कारण बनता हैं जिसपर जिलाप्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है..!

 एमपी52 न्यूज़ डॉटनेट की खबर



इस वेबसाइट में विज्ञापन हेतु संपर्क करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिंडौरी :- मां तुझे प्रणाम योजना हेतु युवक व युवतियों से आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित , Mp52News.Net

डिंडौरी :- नवोदय विद्यालय डिंडौरी में कक्षा 06वी रिजल्ट हुआ घोषित , Mp52News.Net

डिंडौरी :- कृषि यंत्र हेतु आवेदन आमंत्रित , Mp52News