उमरिया/ पिकप वाहन पलटा , एक कि मौत दर्जनों घायल..

पिकप वाहन पलटा एक कि मौत दर्जनों घायल

उमरिया/मध्यप्रदेश 

आज दोपहर बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई , इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो  गई , साथ ही दर्जन भर लोग घायल हुए ,एसपी उमरिया मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का जायजा लिया , साथ ही घायलों को 108 वाहन एवं डायल 100 वाहन की मदद से जिलाचिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया है , सभी घायल डिंडौरी जिले के निवासी हैं।।

*इस मामले में बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात ग्राम मचहा से ग्राम अतरिया बारात गई थी,सुबह बाराती पिकअप वाहन से वापस आ रहे थे,तभी मझौली तिराहा और छतैनी के बीच बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हुई है।इस हादसे में एक  की मौत और आधे दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घायल होने की खबर है।

सूत्रों की माने तो इस घटना में सिरपत पिता फदली सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ख़ुर्शीपार (डिंडौरी) की हादसे में मौत हो गई है,वही सम्भर पिता बसोरी सिंह उम्र 62 वर्ष, महावीर पिता सम्भर सिंह उम्र 22 निवासी ख़ुर्शीपार शहपुरा, हंस सिंह पिता श्यामलाल सिंह 28 वर्ष, सुद्धु पिता प्रभु सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी अतरिया, मंगलू पिता छोटेलाल सिंह उम्र 42 निवासी कछारी डिंडौरी, द्रोपदी पति सहजन सिंह उम्र 48 निवासी अतरिया, ओम बाई पिता जगन सिंह उम्र 17 वर्ष अतरिया,कमल पिता पहाड़ी सिंह उम्र 48 खुरसी पार, रामचरण पिता प्रेमसिंह उम्र 40 घुसिया डिंडौरी,कलावती पिता सिरपत सिंह उम्र 39 ख़ुर्शीपार , भागचंद पिता भगोले सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ख़ुर्शीपार , कपूर पिता रामप्रसाद सिंह उम्र 62 घुसिया डिंडौरी,तेन बाई पिता रज्जू सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी कारी गढरी डिंडौरी,महेश पिता नन्हू सिंह उम्र 48 ख़ुर्शीपार घायल बताए जा रहे है,घटना के बाद सभी घायल महिला-पुरुषों को जिला अस्पताल लाया गया है,जहां सभी घायलो का इलाज जारी है..!



एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती