जन अभियान परिषद के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्राम बस्तरा माल में संपन्न हुआ

  जन अभियान परिषद के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्राम बस्तरा माल में संपन्न हुआ

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

    डिंडौरी जिले के ग्राम बस्तरा माल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री बीएस गहलोत एवं विकासखंड समन्वयक डॉ. निलेश्वरी वैश्य के द्वारा मतदाताओ को चौपाल/रैली के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, मतदान का महत्व ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री गजराज सिंह, श्री लेख सिंह, श्री अशोक विश्वकर्मा आदि सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही हैं..!


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिंडौरी :- गुप्ता परिवार ने नर्मदा मे किया साफ सफाई दिया स्वच्छता का संदेश , Mp52News

डिंडौरी :- मां तुझे प्रणाम योजना हेतु युवक व युवतियों से आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित , Mp52News.Net