जिले के आठ परीक्षा केन्द्रों में म.प्र. राज्यसेवा/वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हुआ

 🔸 कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने म.प्र. राज्यसेवा/वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया

 जिले के आठ परीक्षा केन्द्रों में म.प्र. राज्यसेवा/वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हुआ


डिंडौरी/मध्यप्रदेश

      डिंडौरी जिलाकलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने म.प्र. राज्य सेवा/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा केन्द्र पॉनीटेक्निक कॉलेज, मेकलसुता महाविद्यालय और शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षक से परीक्षा की व्यवस्थाओं एवं परीक्षार्थियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। जिले के परीक्षार्थी म.प्र. राज्य सेवा/वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2021 में उत्साह के साथ शामिल हुए। कलेक्टर श्री झा ने राज्य सेवा/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केन्द्र बनाये थे। जिसमें परीक्षा केन्द्र शासकीय एकलव्य हॉयर सेकेण्डरी डिंडौरी, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, शासकीय आईटीआई डिंडौरी, कस्तूरबा कन्या हॉयर सेकेण्डरी स्कूल डिंडौरी, मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी, मदर टेरेसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी, शासकीय चंद्रविजय कॉलेज डिंडौरी शामिल है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारी, केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। राज्य सेवा/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किये गए थे। परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन एवं परीक्षा से संबंधित सूचना के आदान-प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट अधीक्षक कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था।

 

🔸 साथ ही कलेक्टर श्री झा ने निर्माण कार्यां का निरीक्षण किया :-

            जिला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यां का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यां की गुणवत्ता के लिए लगातार मॉनीटरिंग करने को कहा।


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती