डिण्डौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने CBSE द्वारा जारी 10वी रिजल्ट में उत्तीर्ण हुए छात्रों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने CBSE द्वारा जारी 10वी रिजल्ट में उत्तीर्ण हुए छात्रों  को दी बधाई


मध्यप्रदेश 

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्‍वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएँ आगे भी इसी तरह मेहनत करें और सफलता की ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद और कठिन परिश्रम का यह सुपरिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हों। पुन: नए जोश और उत्साह के साथ परिश्रम कर भावी परीक्षा की तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी।



Mp52News.Net


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिंडौरी :- गुप्ता परिवार ने नर्मदा मे किया साफ सफाई दिया स्वच्छता का संदेश , Mp52News

डिंडौरी :- मां तुझे प्रणाम योजना हेतु युवक व युवतियों से आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित , Mp52News.Net