डिंडौरी :- चुनाव उपरांत शहपुरा जनपद अध्यक्ष पर प्रियंका हुई जितेंद्र बने उपाध्यक्ष निर्वाचित , Mp52News.Net

 चुनाव उपरांत शहपुरा जनपद अध्यक्ष प्रियंका बनी , तो जितेंद्र बने उपाध्यक्ष निर्वाचित 

भाजपा समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष उपाध्यक्ष हुये विजयी

शहपुरा / डिंडौरी (मध्यप्रदेश)

 शहपुरा-त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जारी प्रक्रिया के तहत आज हो रहे जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव के प्रथम चरण में शहपुरा में जनपद अध्यक्ष पद पर  चुनाव उपरांत प्रियंका आर्मो निर्वाचित घोषित हुई जानकारी अनुसार अध्यक्ष पद हेतु शांति बाई व प्रियंका आर्मो के बीच टक्कर थी  वंही उनकी विजय के बाद समर्थको व शुभचिन्तको में जश्न का माहौल है।

पीठासीन अधिकारी SDM काजल जावला ने प्रदान किया निर्वाचन प्रमाण पत्र

जनपद शहपुरा में मतदान उपरांत विजयी घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल को पीठासीन अधिकारी व SDM काजल जावला ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

जितेंद्र चंदेल शहपुरा जनपद उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित   

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जारी प्रकिया के तहत शहपुरा जनपद के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जितेंद्र चंदेल निर्वाचित हुए है इनके अलावा दो अन्य प्रत्याशी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू व भागवती राय भी उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही थी,जिनमे टेकेश्वर साहू को 2 मत ,तो भागवती राय को 6 मत मिले,वही जितेंद्र चंदेल के उपाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा  कार्यकर्तों व समर्थको में जश्न का माहौल है। दोनों प्रत्यशियों के विजयी होने की घोषणा के बाद सीईओ राजीव तिवारी,राजकुमार मरावी, संजय नामदेव,अल्पना यादव के द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का स्वागत फूल मालाओं ,तिलक बंदन से स्वागत किया

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर मिली जीत  के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं  ने निकाला विजय जुलूस

मतदान उपरांत  शहपुरा जनपद में अध्यक्ष पद पर प्रियंका आर्मो एवं उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र चंदेल के विजय  होने पर भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ ने विजयी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों के साथ नगर में विजयी जुलूस निकाला इस दौरान जगह जगह आतिशबाजी भी हुई जुलुश के दौरान बसंत गुप्ता,कमल अग्रवाल,मनोहर सोनी ,ज्ञानदीप त्रिपाठी,संतोष साहू ,गिरजा कारपेंटर,घनश्याम कछवाहा, सी एस भवेदी,अनूप गुप्ता,अरविंद श्रीवास्तव, विष्णु अवधिया,विष्णु साहू ,कमला साहू,सुरेंद्र साहू,टोनु गुप्ता,देवीदीन झारिया,मोती बाई, सरोज परस्ते,चमेली बाई, देवकरण ,ज्योति बाई,दुर्गी बाई ,पवन झारिया,अनूप सिंह ,बसंत कुशराम,हीरा लाल साहू,दिलीप झारिया,बाबा ठाकुर,उत्तम असाटी,सत्यम पाठक, अर्जुन झारिया,आशीष कुमार गौतम ,पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे..!




डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती