डिंडौरी :- हर-घर तिरंगा’’ अभियान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली , Mp52News.Net

  1.  ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली 

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

  डिंडौरी जिला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सी.एम. गर्मे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जागरूकता रैली में संदेश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोगों को ध्वजसंहिता का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा। जिले में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक लगातार संचालित होगा। जिले के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों और घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस अभियान में सभी नागरिकां की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी।





डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिंडौरी :- गुप्ता परिवार ने नर्मदा मे किया साफ सफाई दिया स्वच्छता का संदेश , Mp52News

डिंडौरी :- मां तुझे प्रणाम योजना हेतु युवक व युवतियों से आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित , Mp52News.Net