डिंडौरी :- कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन किया , Mp52News.Net

  कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन किया

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

     डिंडौरी जिलाकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रत्नाकर झा ने डिंडौरी जिले के दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता व साझेदारी को सुनश्चित करने तथा उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को कारगर बनाने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन किया है। उक्त कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष होंगे। मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल जिला पंचायत डिंडौरी उपाध्यक्ष तथा उप संचालक सामाजिक न्याय निशक्त जन कल्याण, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, सहायक संचालक जनसंपर्क डिंडौरी सदस्य होंगे।



डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती