डिंडौरी में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत साईकिल रैली निकाली गई , Mp52News.Net

  डिंडौरी में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत साईकिल रैली निकाली गई


डिंडौरी/मध्यप्रदेश

    डिंडौरी जिला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के द्वारा ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत विशाल साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साईकिल रैली प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई। साईकिल रैली चंद्रविजय कॉलेज से होते हुए सूबखार, जबलपुर बस स्टैण्ड, भारत माता चौक, उत्कृष्ट विद्यालय, रानी दुर्गावती चौक, अमरकंटक तिराहा, वीर दुर्गादास राठौर स्मारक से वापस रानी दुर्गावती चौक तक आई। साईकिल रैली में सभी सहभागी तिरंगा झण्डा लहराते हुए शामिल हुए। उन्होंने ’’भारत माता की जय’’ और ’’स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’’ ’’वंदे मातरम’’ के नारे लगाये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री डी.एस. बघेल, जिला समन्वयक एनआरएलएम श्रीमती मीना परते, तहसीलदार डिंडौरी श्री गोविंदराम सलामे, श्री नरेन्द्र राजपूत, डॉ. सुनील जैन, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री अवधराज बिलैया सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे..!



डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती