डिंडौरी :- सभी व्यक्ति अपने घरों और दुकानों में अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराएं : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, mp52news.net

 सभी व्यक्ति अपने घरों और दुकानों में अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराएं : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते


डिंडौरी/मध्यप्रदेश

     केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत रानी दुर्गावती और बिरसा मुण्डा स्मारक में तिरंगा झण्डा लहराया। उन्होनें कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालय, घरों और दुकानों में तिरंगा झण्डा अनिवार्य रूप से फहराएं। हर घर तिरंगा अभियान में सभी नागरिकों की सहभागिता हो। शौर्य, शांति और समृद्धि के प्रतीक तिरंगे झण्डे को हर व्यक्ति फहराने का संकल्प लें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री डी.एस. बघेल, जिला समन्वयक एनआरएलएम श्रीमती मीना परते, तहसीलदार डिंडौरी श्री गोविंदराम सलामे, श्री नरेन्द्र राजपूत, डॉ. सुनील जैन, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री अवधराज बिलैया, पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, श्री महेन्द्र ठाकुर सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती