डिंडौरी :- केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने नागा बैगा नागा बैगिन की प्रतिमा का अनावरण किया , Mp52News.net

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने नागा बैगा नागा बैगिन की प्रतिमा का अनावरण किया

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

      केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्राचीनकाल से बैगा जनजाति की जीवन शैली प्रकृति पर निर्भर रही है। उन्होंने वनों से औषधियों की पहचान कर वैद्यराज बनकर समाज सेवा का काम किया है। उनकी संस्कृति और परम्परा वनों पर आधारित है।  केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते नगर पंचायत डिंडौरी में नागा बैगा नागा बैगिन की प्रतिमा का अनावरण कर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 उन्होंने नगर पंचायत डिंडौरी में बैगा जनजाति के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने नृतक दलों को पांच-पांच हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, पदमश्री श्री अर्जुन सिंह धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश पाराशर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री अशोक अवधिया, श्री अवधराज बिलैया, श्री अविनाश छावड़ा, श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती सुशीला मार्का, श्रीमती नरबदिया मरकाम, श्री नंदराम बैगा जी, श्री अमर मोहतड़िया, श्री दिनेश भारती, श्री अमर सिंह कोकड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

      केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि बैगा समाज में युवा वर्ग पढ लिखकर सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढी नशा व शराब के सेवन से दूर रह रही है, इससे उन्हें बहुत प्रसन्नता है। हमारी सरकार ने बैगाचक क्षेत्र में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया है। बैगा विकास प्राधिकरण का गठन कर बैगा समाज के लिए विकास एवं उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। वर्तमान समय में बैगा समाज के रीति रिवाज और रहन-सहन में परिवर्तन आ रहा है, वे आधुनिकता की ओर बढ रहे हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने बैगा समाज के लोगों को प्रकृति का सच्चे सिपाही बताया।

      केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस से सभी बैगा परिवारों के हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बैगाचक क्षेत्र में इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैगा जनजाति परिवार की मुखिया महिलाओं को मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना के तहत एक हजार रूपए प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं। इससे बैगा परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बैगा जनजातियों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने की बात कही।  आयोजित कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत ने भी संबोधित किया। 

निषादराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया :-

         केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नर्मदा नदी के किनारे निषादराज महाराज की प्रतिमा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की।



डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती