डिंडौरी नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया, mp52news.net

 डिंडौरी नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया

डिंडौरी/मध्यप्रदेश 

    डिंडौरी जिले के नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आज 09 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जिलाकलेक्टर श्री विकास मिश्रा 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।

      जिला कलेक्टर श्री विकास मिश्रा कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियो से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यों, कार्यालय गतिविधियों और डिंडौरी जिले के सम्बंध में चर्चा की। कलेक्टर श्री मिश्रा सभी कार्यालयों में साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के विशेष निर्देश दिए हैं।


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती