भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधराज का हुआ शहपुरा में भव्य स्वागत, Mp52News. Net

 भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधराज का हुआ शहपुरा में भव्य स्वागत

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

शहपुरा  भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद अवध राज बिलैया का प्रथम बार शहपुरा नगर आगमन हुआ कार्यकर्ताओं ने  ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया सबसे पहले मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने अपने गृह निवास में शाल श्रीफल देकर स्वागत किया ,स्वागत रैली मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा  के घर से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए जनपद कार्यालय  में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने स्वागत किया इसके बाद स्वेता जैन जिला संयोजक ने स्वागत किया,इसके बाद उमरिया नाक व शाहिद स्मारक के साथ जगह-जगह आतिशबाजी एवं स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा सभी पदाधिकारियों ने मंच पर भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्जवल कर किया

वरिष्ठ नेता बसंत गुप्ता ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज सौभाग्य का विषय है कि हम सब नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवध राज का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए हैं आज पहली बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनका आगमन हुआ है हम सभी पदाधिकारी उनका हृदय से स्वागत करते हैं। कार्यक्रम को जयसिंह मरावी, ज्ञानदीप त्रिपाठी, ने भी संबोधित किया।

 नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी केवल भारत ही नहीं वरन विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। अपनी पार्टी की अनेक विशेषता है ध्येयवादी कार्यकर्ताओं पर आधारित एकमात्र दल जिसका कभी विभाजन नहीं हुआ, जाति, क्षेत्र, भाषा एवं परिवारवादी राजनीति को सफलतापूर्वक टक्कर देने वाली राष्ट्रवाद की प्रहरी है, अपनी पार्टी 1951 से लेकर 1980 तक भारतीय जनसंघ के रूप में और 1980 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवाद-सुशासन और विकास को लेकर हम काम करते रहे हैं, भाजपा एक विचारधारा को लेकर काम करने वाला दल है जो मूलतः कार्यकर्ता आधारित है। कार्यपद्धति में टीम भावना के साथ-साथ बूथ से लेकर उपर के स्तर तक एक सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी और सर्वग्राही संगठन खड़ा करना हमारी प्राथमिकता रही है। सब को साथ में लेकर सबका विश्वास अर्जित करते हुए संगठन के बुनीयादी ढांचे को खड़ा करना है। परस्पर विश्वास एवं परस्पर  संवाद यह दो महत्व के पहलु है जिस के आधार पर बूथ स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक हम संगठन की संरचना खड़ी करने का प्रयास करते हैं। अब हमारा दायित्व बहुत बढ़ गया है। नये युग के नए सृजन के हम नायक हैं। अब हम केवल प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले नहीं वरन् स्थितियों को प्रतिसाद देने वाले है।

मंच का संचालन ज्ञानदीप त्रिपाठी एवं आभार मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने व्यक्त किया

इस दौरान प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम,  जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, भबसंत गुप्ता,राजेन्द्र तिवारी,जयसिंह मरावी,प्रियंका आर्मो,शालनी अग्रवाल,गिरजा कारपेंटर, नवदिया मरकाम, प्रीति श्रीवास्तव, अनामिका गुप्ता,अनूप गुप्ता,जितेंद्र चंदेल,लक्मन ठाकुर,सुसील राय, महेश धुमकेति, दशरथ राठौर,मुकेह साहू,टोनु गुप्ता,सुरेन्द्र साहू,सोनेलाल परस्ते,हरीश जित्तू राय,पवन साहू,विष्णु साहू,पवन झारिया,राहुल रैकवार,संतोष साहू,राजेश साहू,मुकेश गुप्ता,अरुण अग्रवाल,अजमेर सिंह तेकाम ,नेमलाल झारिया,प्रदीप झारिया,मुकेश गुप्ता अरुण अग्रवाल राजेश साहू,अरविंद श्रीवास्तव, दिलीप झारिया,बाबा ठाकुर,सत्यम पाठक,शांति साहू,विजय साहू,विष्णु परस्ते ,पंकज साहू,शाहपुरा भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष कुमार गौतम , भाजपा जिला आईटीसेल सहप्रभारी टीकाराम झारिया के साथ समस्त कार्यकरता मौजूद रहे !


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती