नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न*

 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न

सभी कार्यकर्ता नयी ऊर्जा के साथ के साथ कार्य करें- जयसिंह मरावी

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार व जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जिला बैठक आहुत की गई जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे प्रदेश से नियुक्त नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी एवं जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी मौजूद रहें। बैठक की शुरूआत मे सभी अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन बैठक का शुभारंभ किया।

 भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने शाॅल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जयसिंह मरावी का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय चुनाव मे हमारी पार्टी एवं कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार है हम सभी एकजुट होकर चुनाव लडेगें और जीतेंगे। वर्तमान मे पहले ग्राम पंचायतों का चुनाव है उसमे हमे पूरी तरह से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए हमे कार्य करना है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य संजय साहू ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ हमेशा से कार्य करते आ रहे है और आगे के चुनावों मे भी हम सभी एक एक कार्यकर्ता हर मतदान केन्द्रो मे प्रवास करेगे और चुनाव मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाऐगें। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने जिस प्रकार से मेहनत किया है जिसका परिणाम रहा कि हम जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत जीते है आगे भी सभी सीटें हमारी हो इसके लिए हमे पूर्ण तैयारी एवं एकजुटता के साथ चाहे वह नगरीय हो या पंचायत चुनाव मे अधिक से अधिक सीटें जीतना है। पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती ने कहा कि हम इस पंचायती एवं नगरीय चुनाव मे मतदान केन्द्रों की समिति को सक्रिय करना होगा जिससे चुनाव मे पार्टी की सीटें अधिक जीत सकें। वही अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि हम सभी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ पूरे देश मे कार्य कर रही है वर्तमान मे पंचायत एवं नगरीय चुनाव है जिसमे हमारी पार्टी भाजपा समर्थित प्रत्याशियो को चुनाव मे विजयी दिलाना है। नगरीय चुनाव प्रभारी व विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को इस नगरीय चुनाव मे नयी ऊर्जा के साथ के साथ कार्य करें ताकि हमारा डिण्डौरी और शहपुरा नगर परिषद मे कब्जा हो सकें। हमारी भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ा, युवा, महिला हर वर्ग के विकाश के लिए हमेशा प्रयत्नशील रही है और आगे भी रहेगी। हमारे हर कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक ले जाना एवं उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ ही हम इस नगर परिषद की समिति को सक्रिय करना है ताकि हमे चुनाव मे अच्छे परिणाम हासिल हो सकें। 

उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं आभार जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीतम सिंह मरावी, सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, जिला मंत्री मनका वनवासी, अनुराग गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, सपना जैन, अंजू साहू, जिला कोषाध्यक्ष एड. नीरज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चैरसिया, राजकुमार मोंगरे, कृष्णकुमार मिश्रा, वीरेन्द्र साहू, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, सरमन ठाकुर, अशोक संत, डाॅ. प्रताप चंदेल, डाॅ. स्वेता जैन, रामलाल रजक, सुरेश नायक, सोनेलाल परस्ते, अनिल साहू, चन्द्रशेखर नायक, जगदीश धुर्वे, सुदामा बर्मन, भारत सिंह राजपूत, प्रमोद साहू, कंुवरिया मरावी, संतोषी बघेल, अनीता अरोरा, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, मोहनसिंह राठौर, भागीरथ उरैती, राजकुमार बर्मन, राजेन्द्र सारथी, उदयभान सिंह, राकेश परस्ते, सत्यम पाठक, तानसिंह ठाकुर, अशोक सरैया, हरीश साहू, कार्तिकराम उददे, हाजी हारून मंसूरी, लक्ष्मी यादव, डाॅ. धर्मेन्द्र जैतवार, राहुल पाण्डेय, पीताम्बर पाराशर, नरेश चंदेल, सतेन्द्र तेकाम, राकेश मरावी, अभिषेक साहू,राजेन्द्र यादव, परसादीलाल यादव, सूरज यादव, चमरू यादव, काशी तेकाम, आदर्श उपाध्याय, हिमाशु अग्रवाल, राहुल रैकवार, बबलू गौतम, लक्ष्मीकांत सोनवानी, कृष्णकुमार पटेल, दीपाशु शुक्ला, शिवम दुबेख् रंजीत कार्तिक, केशराम आर्मो, आनंद नागेश, आशीष साहू, अभय परस्ते,  प्रशांत सिसोधिया, सचिन साहू, रितेश उसराठे, योगेश कुमार, रमाकांत नंदा, देवेन्द्र श्रीवास, बालकृष्ण नंदा सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती