जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती

 अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती

ऑनलाइन आवेदन शुरु

 

डिंडौरी/मध्यप्रदेश

अग्निपथ भर्ती योजना  2022 के तहत जबलपुर स्थित भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक जबलपुर में मध्यप्रदेश के 14 जिलो के पुरूष उम्मीदवारो के लिए अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी) , अग्निवीर (क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी) , अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवी पास) , की सेना रैली का आयोजन किया जा रहा है..!

इसमें मध्यप्रदेश के 14 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जिनमे की , डिंडौरी , उमरिया अनूपपुर , बालाघाट , जबलपुर कटनी , मंडला , नरसिंहपुर , सतना , रीवा , सिवनी ,शहडोल , सीधी , सिंगरौली , जिले शामिल हैं..!

भर्ती कार्यालय जबलपुर के भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर भर्ती योजना का ऑनलाइन पंजीयन 05 जुलाई 2022 से 03 अगस्त 2022 के शाम 05 बजे तक खुला रहेगा !  

22 अगस्त से 27 अगस्त 2022 तक भर्ती में पंजीयन कराने वाले उम्मीदवारों ओ एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे , जिसमे भर्ती रैली का स्थान की भी जानकारी दी जाएगी.! 


इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीयन करा सकते है..!


 


डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net