डिंडौरी :- उज्जवल भारत - उज्जवल भविष्य पॉवर का कार्यक्रम संपंन्न , Mp52News.Net

  ’’उज्जवल भारत - उज्जवल भविष्य पॉवर का कार्यक्रम संपंन्न

डिंडौरी /मध्यप्रदेश

       डिंडौरी जिलाकलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में बुधवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आजादी का अमृत महोत्सव /2047 बिजली महोत्सव के तहत उज्जवल भारत -उज्जवल भविष्य का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री सुनील मरकाम, नगर पालिका अधिकारी डिंडौरी श्री सी.एम.गर्मे सहित पार्षदगण मौजूद थे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गए। आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि देश के विकास के लिए हमें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा। उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर भारत देश की तस्वीर बदल जाएगी। भारत देश विद्युत उत्पादन की दिशा में नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्री गर्मे के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्रालयों की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रकाश डाला..



डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान कल्याण योजना की राशि 2000 रुपये की अगली क़िस्त जल्द, Mp52News.Net

डिंडौरी :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आठ सितंबर को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित , Mp52News.Net

जबलपुर :- अग्निपथ भर्ती योजना 2022 अंतर्गत अग्निवीरो की भर्ती