सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा डिंडौरी ने किया वृक्षारोपण डिंडौरी / मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे मण्डल डिंडौरी के अन्तर्गत वार्ड क्र.06 खनूजा कॉलोनी मे वृक्षारोपड़ किया गया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त वृक्षारोपण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अन्तर्गत सेवा और संगठन अभियान के तहत 71 पौधे लगाकर नमो उपवन का नाम दिया गया। आगे उन्होने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवनदायिनी है, इसे अपने जीवन से अलग नही किया जा सकता है। यह जीवन के साथ साथ खाद्य सामग्री, फल फूल स्वास्थ्य के लिए जड़ी-बूटी औषधि देती है हम सभी का दायित्व है कि हम ऐसे पौधे का उपवन तैयार कर इनकी देखभाल करे पौधों को बड़ा करने की जिम्मेदारी लें। वही नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि वृक्षों का होना हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, कोरोना काल ऑक्सीजन की कमी ने हमे वृक्षों का महत्व समझा दिया है। वहीं जिला महामंत्री अवधराज बिलैया ने कहा कि यह नमो उपवन हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए अनमोल धरोहर साबित होग...