संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कार्यक्रम 01 जनवरी 2022 को होगा

चित्र
 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कार्यक्रम 01 जनवरी 2022 को होगा डिंडौरी /मध्यप्रदेश     डिंडौरी डिप्टी कलेक्टर जिला डिंडौरी ने बताया कि 01 जनवरी 2022 को दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किश्त का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा।  यह कार्यक्रम दूरदर्शन के DD किसान , DD नेशनल चैनल के साथ ही अन्य सोसलमीडिया प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा..! यह नए वर्ष पर किसानों के लिए यह बढ़ा तोहफा भी होगा ..! डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का डिंडौरी हुआ भाजपा आगमन भाजपा कार्यालय में मंत्री जी का किया गया स्वागत

चित्र
  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का डिंडौरी हुआ आगमन भाजपा कार्यालय में मंत्री जी का किया गया स्वागत  डिंडौरी/मध्यप्रदेश डिंडौरी - भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री व बिहार राज्य के बेगूसराय से वर्तमान में सांसद माननीय श्री गिरिराज सिंह जी का डिंडौरी जिला में आगमन हुआ ,  जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं डिंडौरी भाजपा कार्यालय में फूल माला देकर मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया..। आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री श्री गिरीराज सिंह का अल्पप्रवास पर भाजपा जिला कार्यालय डिंडौरी मे आगमन  हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने उनका फूलमाला पहनाकर शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। गिरिराज सिंह जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह मेरा दूसरा प्रवास है यह माॅ नर्मदा जी की नगरी मे मेरा दूसरा प्रवास है आप सभी के साथ मिलकर गौरान्वित महसूस करता हूॅ। साथ ही मोदी जी का 01 लाख मिशन उन्होने आत्मनिर्भर के तहत सेल्फ हेल्प जिसे आजीविका मिशन के द्वारा चलाया जाता है। देश मे 10 करोड़ महिलाओ को कम से कम 08 से 10 हजार रूपये की आमदनी होगी। वही हर किसानो को जैविक खेती के लिए निरंतर कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कुपोषण से मुक्ति अभियान किया प्रारंभ स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम मे महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी अश्वनी परांजपे रही मौजूद

चित्र
  प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कुपोषण से मुक्ति अभियान किया प्रारंभ  स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम मे महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी अश्वनी परांजपे रही मौजूद डिंडौरी/मध्यप्रदेश डिण्डौरीः-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम को लेकर जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक मे महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम की संभागीय प्रभारी श्रीमति अश्वनी परांजपे मुख्यरूप से उपस्थित रहीं।  बैठक के पूर्व सर्वप्रथम भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन कर शुभारंभ किया गया।  बैठक प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे ने कहा कि मोदी जी के मिशन अन्तर्गत स्वस्थ बालक बालिका राष्ट्र पोषण अभियान यह बहुआयामी कार्यक्रम है। देश भर मे शिशु से लेकर 06 वर्ष तक के बच्चे जिसमे लगभग 13 करोड़ के आसपास है जिसमे 5 करोड़ बच्चे ही आंकडो मे दर्ज है। इस अभियान को जन अभियान के रूप मे लाकर जन आंदोलन बना

डिंडौरी भाजपा की जिला बैठक आज* ,

चित्र
  डिंडौरी भाजपा की जिला बैठक आज* डिंडौरी/मध्यप्रदेश     भारतीय जनता पार्टी डिंडौरी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए  बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार, जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में *स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30 दिसंबर को समय 11:30 बजे अति आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी मैं आयोजित की गई है जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व स्वस्थ बालक,बालिका स्पर्धा कार्यक्रम की संभागीय प्रभारी अश्वनी परांजपे  उपस्थित रहेंगी।         उक्त बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम अंतर्गत जिला एवं मंडल के 21 कार्यकर्ताओं की  टोली सादर अपेक्षित है। डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर इस वेबसाइट में विज्ञापन हेतु संपर्क करें comment करें

डिंडौरी भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत तेज आंधी वर्षा होने पर भी नही हुआ युवाओं का उत्साह कम जगह जगह किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत

चित्र
 डिंडौरी  भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत   तेज आंधी वर्षा होने पर भी नही हुआ युवाओं का उत्साह कम जगह जगह किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत डिंडौरी/मध्यप्रदेश डिंडौरी- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने स्वागत काफिले के साथ माॅ नर्मदा तट जोगीटिकारिया पहुॅचकर माॅ नर्मदा के जी तट पर दर्शन पूजन अर्चन कर स्वागत रैली कार्यक्रम की शुरूआत की। भव्य काफिला आगे बढते हुए हुण्डई एंजेसी पहुॅचा जहाॅ युवामोर्चा के प्रवीण शर्मा एवं अन्य सहयोगियो ने उनका स्वागत किया। काॅलेज तिराहा मे शिवम चैहान के द्वारा, पुराना नाका मे भागीरथ उरैती एवं सहयोगियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश का काफिला आगे बढते हुए जैन स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पहुॅचा जहाॅ पर पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन एवं भाजपा समर्पित कार्यकताओं ने स्वागत किया गया। रैली के दौरान तेज आंधी वर्षा होने पर भी युवाओं का उत्साह कम नही हुआ और युवामोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ जगह जगह पर युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वार

डिंडौरी वन परिक्षेत्र के सरसताल के जंगल में एक मृत बाघिन का शव मिलने से सनसनी , डिंडौरी बाघ का शव मिला

चित्र
डिंडौरी वन परिक्षेत्र के सरसताल के जंगल में एक मृत बाघिन का शव मिलने से सनसनी                       वन विभाग अमला मौके पर  डिंडौरी/मध्यप्रदेश सोमवार 27 दिसम्बर,जिले में इन दिनों जंगली जीवो के शिकार व मौत की खबर आम हो गई है जी हां डिंडोरी मुख्यालय से लगभग 30 से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  सरस्ताल रामगुडा के पास सरस ताल के जंगल  में एक मृत बाघिन का शव मिला है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी थी सूचना मिलते ही forestविभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया फिलहाल बाघिन की मृत्यु कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है वहीं जिले में पूर्व में भी वन्यजीवों के शिकार की खबरें प्रकाशित हुई थी जिससे वन विभाग को अवगत भी कराया गया था ! वहीं इसके पूर्व में 17 नवंबर की दरमियान एक बाघ ने राम गुड़ा सारस ताल के जंगल में गांव के ही व्यक्ति शोभा सिंह के गाय का शिकार किया था ,ग्रामीणों ने बताया की कुछ दिनों से बाघ के दहाड़ने की आवाज भी आ रही है जिसकी जानकारी भी फॉरेस्ट विभाग को पूर्व दी गई थी ।  डिंडौरी जिला दोनों ओर से टाईगर रिजर्व वनक

भाजपा डिंडौरी ने मनाया पं. अटलबिहारी बाजपेयी जी की जंयती , अटल बिहारी वाजपेयी जी को किया नमन

चित्र
  भाजपा डिंडौरी ने मनाया पं. अटलबिहारी बाजपेयी जी की जंयती        अटल बिहारी वाजपेयी जी को किया नमन डिंडौरी/मध्यप्रदेश डिंडौरी :- जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे भारत रत्न एंव पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी जी का जंयती के अवसर पर श्रद्वासुमन अर्पित की गई। भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आज पं. अटलबिहारी बाजपेयी, पं. मदनमोहन मालवीय,और प्रभु ईशु जैसे तीन महापुरूषो का आज जंयती है पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी चाणक्य की तरह नीतिकार एंव उनकी समाज के प्रति चिंतन ही उनका जीवन का पहलू है उन्होने हर व्यक्ति का विकास के बारे मे ही चिंता की है। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाठक ने कहा कि अटल जी के सपनो को साकार करते हुये हमारी भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र की सरकार मे मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है आज हमारी केन्द्र की सरकार की जितनी भी योजनाऐं संचालित है अटल जी प्रेरणा है। जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्तियो का विकास के साथ उनके सपनो को साकार करने का प्रयास किया एंव हर गाॅव मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा शहपुरा ने मनाया सुशासन दिवस , जन्मदिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी जी को किया याद

चित्र
   पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा शहपुरा ने मनाया सुशासन दिवस  जन्मदिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी जी को किया याद डिंडौरी/मध्यप्रदेश शहपुरा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार, जिला प्रभारी माननीय  गिरीश द्विवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय  नरेन्द्र सिंह राजपूत  के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा  के नेतृत्व में 25 दिसंबर दिन शनिवार  को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया , विभिन्न कार्यक्रमों समेत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के ग्रह निवास पर आयोजन किया गया, कार्यक्रम की सुरुआत में अटल जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया  गया,इसके अलावा ग्राम केंद्रो और बूथ स्तर पर  पुष्पांजलि अर्पित कर अटल की को याद किया गया, कार्यक्रम के अंत मे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजो को फल वितरण किया गया।जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष घनश्याम  कछवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के

लेफ्टिनेंट दिव्यांश का डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत, लेफ्टिनेंट बनने के बाद गृह नगर मे प्रथम आगमन जगह जगह हुआ स्वागत

चित्र
  लेफ्टिनेंट दिव्यांश का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत लेफ्टिनेंट बनने के बाद गृह नगर मे प्रथम आगमन जगह जगह हुआ स्वागत डिंडौरी/मध्यप्रदेश डिंडौरी-  डिंडौरी निवासी दिनेश जैन व शिल्पा जैन के सुपुत्र दिव्यांश जैन का हाल ही मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की गरिमामई उपस्थिति मे अंतिम पासिंग आउट परेड़ जो कि देहरादून मे हुई जिसमें भाग लेकर लेफ्टिनेंट  पद का अंगीकार किया। धन्य है माॅ नर्मदा की माटी जिन्होने ऐसे सपूत को जन्म दिया जो देश पर मर मिटने के लिए अपने प्राणो की परवाह किये बिना देश के पहरेदार बनें। इसी कड़ी मे भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत एवं सभी पदाधिकारियों के साथ आतिशवाजी एवं माला पहनाकर शाॅल श्रीफल भेंट किया और दिव्यांश की उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि यह डिण्डौरी जिले के लिए गौरव की बात है कि पहली बार कोई जिले का बेटा सेना के इतने उच्च पद पर नियुक्त हुआ। मात्र 18 वर्ष की उम्र मे देश की सबसे कठिन परीक्षा एन.डी.ए मे प्रथम प्रयास मे ही पास करना यह माॅ नर्मदा की कृपा, दिव्यांश के कठिन परिश्रम व इनके परिवार द्वारा

भाजपा शहपुरा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

चित्र
  भाजपा शहपुरा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न            हर बूथ तक जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता  शहपुरा/डिंडौरी (मध्यप्रदेश) शहपुरा प्रदेश अध्यक्ष विष्णूदत्त शर्मा के निर्देषानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत जी के मार्गदर्शन में और मंडल अध्यक्ष धनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में मंडल शहपुरा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया ,भारतीय जनता पार्टी  मंडल शहपुरा द्वारा मंडल विस्तारक के लिए भी बैठक का आयोजन किया गया ।   प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत में मंडल अध्यक्ष धनश्याम कछवाहा के द्वारा पिछले 7 वर्षों में हुए अंत्योदयी पहल  इसके बारे में विस्तार से बताया अगली कडी में जिला महामंत्री जय सिंह मरावी जी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री परसराम नागेश जी और इंद्रावती धुर्वे जी जिला उपाध्यक्ष ने हमारा विचार हमारा परिवार विषय पर सब को संबोधित किया एवं जनसंघ से लेकर जनता पार्टी की विचारधाराओं के बारे में बताया..।  अंतिम कडी राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे  ने 2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन के विषय पर प्रशिक्षण दिया। इससे पहले पार्टी की क्या स्थिति थी जनसंघ से लेकर भाजपा के आज
चित्र
  भाजपा मण्डल डिण्डौरी की कार्यसमिति बैठक संपन्न बूथ विस्तारक के रूप मे मतदान केन्द्र मे कार्य करेगें कार्यकर्ता - नरेन्द्र सिंह राजपूत डिंडौरी/मध्यप्रदेश डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे भाजपा मण्डल डिण्डौरी की मण्डल कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता ओमकार सिंह चंदेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा की उपस्थिति मे कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के शुरूआत मे भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित कर कार्यसमिति की शुरूआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा की आपको विदित है कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति, प्रदेश कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति एवं मण्डल कार्यसमिति का आयोजित किया जाता है। हर कार्यसमिति मे भाजपा के
डिंडौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू लड़ेंगे शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव  डिंडौरी/मध्यप्रदेश डिंडौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले हैं। मूलत: शहपुरा विकासखंड के करौंदी निवासी युवा पत्रकार भीमशंकर साहू पत्रकारिता के साथ सामाजिक गतिविधियों में हमेशा से सक्रिय रहे हैं। वे हरदम आम जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं और मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं।  पत्रकार भीमशंकर साहू ने बताया कि पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। जिससे वे अपने गांव व क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कर समुचित विकास कर सकें। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पत्रकार भीमशंकर साहू शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाले हैं।  अब देखना दिलचस्प होगा क्या पंचायत चुनाव में जीत इस बार युवाओं के हाथ सौपेगी जनता..!   डिंडौरी से एमपी बाँवन न्यूज़ डॉटनेट की खबर 

डिंडौरी भाजपा मण्डल कार्यसमिति हेतु प्रभारी एवं विस्तारक नियुक्त

चित्र
  डिंडौरी भाजपा मण्डल कार्यसमिति हेतु प्रभारी एवं विस्तारक नियुक्त , बैठक आयोजित होगी 12 दिसबंर को भाजपा के सभी मण्डलों मे एक साथ होगी कार्यसमिति  डिंडौरी/मध्यप्रदेश  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण वर्ग उपरांत सभी मण्डलों की कार्यसमिति 12 दिसबंर को आयोजित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि जिला कार्यसमिति और प्रशिक्षण वर्ग मे सभी कार्यकर्ताओं को विषय अनुसार प्रशिक्षित किया गया है। इसी तारतम्य मे भाजपा के सभी मण्डलों की कार्यसमिति 12 दिसम्बर को एक साथ आयोजित की जायेगी।  जिसके लिए मण्डल प्रभारी एवं विस्तारक की घोषणा की गई है। मण्डल अध्यक्ष अपने अपने मण्डल प्रभारियों एवं विस्तारको से संवाद करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगें जिसमे राजनैतिक प्रस्ताव, टीकाकरण प्रस्ताव व जनजातीय प्रस्ताव के साथ ही बूथ विस्तारक योजना के लिए रणनीति तैयार की जायेगी। विस्तारक योजना पार्टी के काम को मतदान केन्द्र स्तर पर सशक्त करने हेतु किया जा रहा है। विस्तारको को 10 दिनों मे 10 घंटे प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भाजपा के कार्यकर्ता बूथ

भाजपा महिला मोर्चा डिंडौरी द्वारा आयोजित आनंद महोत्सव कार्यक्रम सपन्न

चित्र
  भाजपा महिला मोर्चा डिंडौरी का आनंद महोत्सव कार्यक्रम सपन्न डिंडौरी/मध्यप्रदेश  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया निर्देशन मे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे डिंडौरी जिले में चलाये जा रहे ‘बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ का वित्तीय सशक्तिकरण जन धन बैंक खातों के माध्यम से महिला नेतृत्व मे वृद्वि स्व-सहायता समूह, रोजगार के अवसर, महिलाओ के जीवन को आसान बनाने वाली प्रमुख योजनओं जैसे- उज्जवला योजना, हर घर बिजली, महिलाओ को गौरव व सम्मान, महिला सशक्तिकरण जैसे अनेको योजनओं को लेकर मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु भाजपा महिला मोर्चा डिण्डौरी द्वारा आनंद महोत्सव के रूप मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा लगातार महिलाओ के हित मे कार्य किये जा रहे है महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्य करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। साथ ही हम